देश

भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आएंगे गुजरात

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा, कांग्रेस और आप समेत राजनीतिक दल एक्शन में आ गए हैं और प्रचार-प्रसार समेत उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रहे हैं| हांलाकि आप ने गुजरात के कुल 182 विधानसभा सीटों में से 118 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है| जबकि भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं| इस बीच जानकारी मिली है कि भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे| हिमाचल प्रदेश के मतदान के बाद प्रियंका गांधी भी गुजरात आएंगे| राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के गुजरात कार्यक्रमों की जल्द ही घोषणा किए जाने की संभावना है| गुजरात कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित किया था| जिसे लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर राहुल गांधी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे| मध्य गुजरात के वडोदरा में राहुल गांधी की एक सभा का आयोजन किया गया है| गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं| दक्षिण भारत के केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा उत्तर भारत में पूर्ण होगी| इस यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी गुजरात आएंगे| जबकि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान खत्म होने के बाद गुजरात आएंगी| भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकार परिषद में गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया था| राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी|

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button