देश

राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहली बार MP आएंगी द्रौपदी मुर्मू, 15 नवंबर को शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जयंती भव्‍य स्‍तर पर मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही है। 15 नवंबर को शहडोल में राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। बता दें कि राष्‍ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार मध्‍य प्रदेश आ रही हैं। सीएम शिवराज ने उन्‍हें जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया।

मप्र आने का निमंत्रण स्वीकार किया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम शिवराज ने बताया कि आज उनकी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से बात हुई। मैंने महामहिम राष्ट्रपति जी को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार किया है।

राष्ट्रपति 15 नवंबर को शहडोल पधारेंगी : सीएम

सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी का मध्य प्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। महामहिम राष्ट्रपति जी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। संपूर्ण मध्य प्रदेश राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। मध्‍य प्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button