मुजफ्फरनगर। पराली जलाने पर पड़ोसी शामली जिले में 29 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त जिलाधिकारी अरविन्द भसह ने पत्रकारों से कहा कि पराली जलाने को लेकर किसानों को आगाह किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पराली जलाने से प्रदूषण में वृद्धि होती है और यह इस समय एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि शामली जिले में पराली जलाने पर 29 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।