देश

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी

प्रतिभा सिंह के समर्थक लगातार रानी साहिबा को CM बनाने की मांग कर रहे थे। पार्टी विधायकों की बैठक अब शाम 6 बजे होगी। कांग्रेस के लिए परेशानी की एक और सबब प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू बनते दिख रहे हैं। सुक्खू पार्टी विधायकों की मीटिंग के लिए अभी तक शिमला नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक18 विधायक भी उनके साथ हैं। सुक्खू भी मुख्यमंत्री बनने का दावा कर चुके हैं। उन्हें प्रतिभा सिंह का धुर विरोधी भी माना जाता है।

इधर एक बात जो चौंकाने वाली रही, वो यह कि राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने सिर्फ प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ही पहुंचे। आश्चर्यजनक रूप से इस दौरान हिमाचल कांग्रेस का कोई भी नेता या विधायक मौजूद नहीं था।

 

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button