देश
पुणे में करंट लगने से 4 लोगों की मौत, जलाशय में लगा रहे थे मोटर पंप
महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भोर तहसील के निगाड़े गांव के गुंजवानी में एक जलाशय में मोटर पंप लगाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान चार लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुणे पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट की चपेट में आए लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।
मोटर लगाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि चारों व्यक्ति गुंजवानी बांध के जलाशय में एक मोटर पंप लगाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा करते समय, वे करंट की चपेट में आ गए और डूब गए। जिसके बाद चारों की मौत हो गई।