देश

ASI ने फांसी लगाकर दी जान: खेत के कुएं में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस महकमे में हड़कंप, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिला मुख्यालय में पदस्थ एएसआई (ASI) ने फांसी लगाकर जान दे दी। एएसआई का शव खेत में बने कुएं में झूलता मिला। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डिंडोरी जिला मुख्यालय के महिला थाना में पदस्थ ASI भूरे सिंह का शव अमरकंटक मार्ग पर घानाघाट के पास बने खेत के कुएं में फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतार पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

इधर मृतक की पत्नी रश्मि सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर कुछ लोग उनके पति को ब्लैकमेल कर रहे थे। जिसके चलते कुछ दिनों से उनके पति परेशान थे।

वहीं घटना को लेकर डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया है कि ASI भूरे सिंह स्वयं की बाइक से घटना स्थल पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया कोई सोसाइड नोट मौके पर नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button