देश

आरपीएससी का 10 लाख में बेचा पेपर, मास्टर माइंड जोधपुर का सरकारी टीचर और उसका डॉक्टर दोस्त

उदयपुर। आरपीएससी #RPSC सैकंड ग्रेड टीचर #2ndgradeteacher भर्ती के पेपर लीक के मामले में परतें खुलती जा रही है। इस मामले में मास्टर माइंड जोधपुर #Jodhpurs का सरकारी टीचर #governmentteacher और उसका डॉक्टर दोस्त हैं। दस लाख रुपए पेपर बेचे जाने की बात सामने आई है। सरकारी बस को किराये पर लेकर बस में पेपर सॉल्व किया जा रहा था। सॉल्व करवाने वाले भी लोग इसमें शामिल हैं। पकड़े गए 40 लोगों को 7 लड़कियां भी शामिल हैं।
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक होने का इनपुट गत रात को मिला था। इसके बाद टीम को एक्टिव कर दिया गया। बेकरिया थाना क्षेत्र में एक बस के संदिग्ध होने पर उसे रोका गया। उसमें बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते जुलते थे। आरपीएससी से इस पेपर की पुष्टि करवाई गई।
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि हमने 40 लोगों को पकड़ा है जिनमें सात लड़कियां शामिल हैं। लीक करने वाला मास्टर माइंड सुरेश विश्नोई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। विश्नोई ने पूरा प्लान बनाया था। बस भी किराये पर ली थी। विश्नोई का डॉक्टर साथी भजनलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button