ज्योतिष

देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्‍त लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) के अनुसार, ग्रहों की शुभता से कई शुभ राजयोग (auspicious Rajyoga) का संयोग बनता है। जिनमें से एक गजलक्ष्मी राजयोग (Gaj Laxmi Yog) भी है। देवगुरु बृहस्पति ग्रह (Devguru Jupiter Planet) जब एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करते हैं तब सभी राशि के जातकों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 22 अप्रैल 2023 को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे तब गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं। जानें इसके बारे में-

मेष राशि-
मेष राशि के जातक राजयोग के प्रभाव से करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। नौकरी, व्यापार व परिवार हर जगह शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। अटके हुए काम बन सकते हैं। भूमि,भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों से शनि ढैय्या हट गई है। ऐसे में गुरु राशि परिवर्तन आपके जीवन में अपार खुशियां लाएगा। इस दौरान आपके आय के साधन बढ़ेंगे। आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने साधनों से भी धन आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

धनु राशि-
धनु राशि (sagittarius) वालों से शनि की साढ़ेसाती (Saturn’s Sadesati) का प्रभाव हट गया है। ऐसे में आपके लिए गजलक्ष्मी राजयोग अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहगा। यात्रा में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

गजलक्ष्मी राजयोग क्या होता है ?
गजलक्ष्मी राजयोग ग्रहों की शुभ स्थिति से जन्मकुंडली में बनने वाला अति शुभ और लाभदायी धन योग है। यह अत्यंत ही भाग्यशाली होता है। इसके प्रभाव से जातकों को कई तरह के लाभ होते हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button