देश

चंबल नदी में डूबे 7श्रद्धालु, अब तक 3 शव मिले, एमपी से पैदल आ रहे थे कैलादेवी दर्शन करने

करौली। चंबल नदी में सात श्रद्धालु डूब गए। इनमें से अब तक 3 लोगों के शव मिले हैं। ये सभी मध्यप्रदेश से पैदल करौली जिले में कैलादेवी के दर्शन करने आ रहे थे। नदी में गहराई की तरफ जाने से डूब गए। शवों की तलाश की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

बताया गया है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलांद गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था कैला देवी के दर्शन करौली आ रहा था, इसमें 17 पैदल यात्री शामिल थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे मंडरायल के रोंधई गांव के पास छोई घाट पर इन श्रद्धालुओं के डूबने की घटना हुई। पदयात्री गहरे पानी में चले गए और एक के बाद एक डूब गए। साथी यात्रियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। दोपहर दो बजे तक दो पुरुष व एक महिला का शव निकाला जा चुका है। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। मृतकों की पहचान देवकीनंदन (50) और महिला कल्लो के तौर पर हुई है। वहीं, रुक्मणी (24) पत्नी दीपक, लवकुश (12) पुत्र थानसिंह, ब्रजमोहन (17) पुत्र पप्पू, अलोपा बाई (45) पत्नी देवकीनंदन और रश्मि (19) पत्नी सुनील लापता है। जहां हादसा हुआ, वहां पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है, लोग पैदल ही नदी पार करते हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button