लाइफ स्टाइल

भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना जहर बन जाएगी खाने की ये 5 चीजें

फूड पॉइजनिंग एक गंभीर समस्या है जो गलत और गंदे खाने की चीजों की वजह से हो जाती है। रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें गलत तरीके से खाने पर फूड पॉइजनिंग होने की संभावना रहती है। इनमें चावल और चिकन जैसी चीजें भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थ भी हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। फूड पॉइजनिंग इतनी गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से कई बार लोगों की मौत तक हो जाती है। अमरीका के एक फेमस नूट्रिशनिस्ट Cory L Rodriguez ने बताया कि किन खाद्य पदार्थों से और क्यों फूड पॉइजनिंग होने की सबसे अधिक संभावना है। जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में।

अधपका मांस
अमरीकी नूट्रिशनिस्ट ने वीडियो में बताया कि अधपका मांस फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। दरअसल, अधपके मांस में कुछ बैक्टीरिया होते हैं। इन बैक्टीरिया को मांस को अच्छी तरह पकाकर खत्म किया जा सकता है। ऐसे में किसी भी कीमत पर अधपका मांस नहीं खाना चाहिए।

खरबूजा या तरबूज
गर्मियों में लोग तरबूज और खरबूजे का काफी सेवन करते हैं। लेकिन कई लोग इन्हें काटकर टिफिन में पैक कर लेते हैं। वहीं बाजार में भी कटे हुए तरबूज और खरबूजे मिलते हैं। इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह से यह चीजें फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती हैं। इससे बचने के लिए तरबूज और खरबूजा साबूत लें और इन्हें काटने के बाद फ्रिज में स्टोर न करें।

चावल
भारत में चावल काफी खाया जाता है। भारत के कई हिस्से तो ऐसे हैं, जहां लोग चावल रोजाना खाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि चावल से भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है। फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आपको पके हुए चावल को एक घंटे के भीतर फ्रिज में रखना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक बाहर न रहने दें।

 

स्प्राउट्स
स्प्राउट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत उत्तम चीज मानी गई है। हालांकि इनके सेवन में भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। हमेशा क्वालिटी वाला स्प्राउट्स ही खरीदना चाहिए और खाने से पहले हमेशा धो लेना चाहिए।

सलाद पत्ते
सलाद पत्तों का इस्तेमाल अधिकतर सलाद के रूप में किया जाता है। इसे कच्चा ही खाया जाता है, इस वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए पूरा लेट्स खरीदें और खाने से पहले बाहरी पत्तियों को हटा दें।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button