देश

मुफ्त की रेवड़ी की जगह भाजपा ‎विक‎सित राजनी‎ति अपनाती है : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है ‎कि अन्य दल मुफ्त में चीजें देने का झूठा वादा करके जनता को गुमराह करते हैं, जब‎कि भाजपा मुफ्त की रेवड़ी की जगह ‎विक‎सित राजनी‎ति अपनाती है, ता‎कि जनता का हमेंशा-हमेशा के ‎लिए फायदा होता रहे। पीएम मोदी ने कर्नाटक में चल रहे चुनावों को लोकतंत्र का उत्सव बताया है। उन्होंने एक वर्चुअली बैठक में कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा ‎कि कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। भाजपा ने तो हमेशा चुनावों को लोकतंत्र के महोत्सव की तरह सेलिब्रेट किया है। लोकतंत्र का सूत्र समझाने वाले भगवान बसवेश्वर की धरती से, कनार्टक की समृद्ध परंपरा के प्रतिनिधि और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत भाजपा के कार्यकर्ता होने का डबल गौरव आप सभी को प्राप्त है। गौरतलब है ‎कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी यहां वोटरों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए पुरजोर प्रचार अभियान चला रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का लक्ष्य देते हुए पीएम ने कहा ‎कि जब बूथ विजयी होता है तो चुनाव में जीत निश्चित होती है। बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है। बूथ स्तर पर जीत दर्ज करने के आपके प्रयास वास्तव में पार्टी को जीत दिलाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा ‎कि यदि आप बूथ स्तर पर जीतना चाहते हैं तो 10 महिलाओं और 10 पुरुषों का एक मजबूत समूह बनाना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से गरीबों, महिलाओं, युवाओं, दलितों के कल्याण से संबंधित सरकार की पहलों के बारे में आगे बढ़ें, रणनीति बनाएं, प्रत्येक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखें। सुनिश्चित करें कि आप सभी जानकारी और डेटा से अवगत हैं। जब यह जानकारी घरों में पहुंचेगी, तो इसका प्रभाव पड़ेगा, यह उन्हें विश्लेषण करने और यह जानने में मदद ‎मिलेगी। इस तरह, हम सही मायने में लोगों और देश की सेवा करेंगे। पीएम ने कहा ‎कि मैं 2 दिन बाद कर्नाटक की जनता का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला। यह बीजेपी के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‎कि दुनिया के अनेक देश कोरोना से लड़ने में पस्त हो गए लेकिन भारत ने सफलता से कोरोना से लड़ाई लड़ी है। आज देश गरीबी से लड़ रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है।किसानों को लाखों-करोड़ों रुपए किसान सम्मान निधि के माध्यम से भेजकर उन्हें ब्याजखोरों से बचा रहा है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विरोधियों का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना और हमारा सिर्फ विकास और समृद्धि है। पीएम मोदी ने कहा ‎कि भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। भाजपा आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रही है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है 25 वर्षों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त बनाना और युवाओं के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‎कि बीते 9 वर्षों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं। जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है वहां वह कोशिश करते हैं कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना सफल न हो। कुछ लोग तो योजना से जुड़ते ही नहीं है और कुछ राज्य ऐसे हैं जो योजना का नाम बदल देते हैं। पीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा ‎कि पहला एम्स बना उस पर तो कांग्रेस बोलती है लेकिन दूसरा कब बना इसपर बात नहीं होती। तब उनके मुंह पर ताला लग जाता है। अब देश में 7 नहीं 20 एम्स हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button