देश

म.प्र. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में 24 मई को बैठक

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण  बैठक 24 मई को होगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सांसद नकुल नाथ और सभी राज्यसभा के सांसद इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के पहले यह महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित होकर,मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव को पूरी तैयारी से लड़ने और दो तिहाई बहुमत के लक्ष्य के साथ कांग्रेस तैयारी करने में जुटी है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए हैं। इस बैठक में प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button