देश

मुरैना के रिटायर्ड SDOP की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार

विदिशा जिले के सागर-भोपाल बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पुलिस विभाग के रिटायर्ड एसडीओपी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर विदिशा के सागर-भोपाल बायपास पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ग्वालियर निवासी और मुरैना से पुलिस विभाग के एसडीओपी पद से रिटायर्ड महेंद्र शर्मा सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल महेंद्र शर्मा को विदिशा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सागर से भोपाल जा रहे थे महेंद्र शर्मा

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह ऑटो से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रास्ते में घायल महेंद्र शर्मा ने उनसे बातचीत भी की। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेंद्र शर्मा सागर से भोपाल की ओर जा रहे थे। फिलहाल, सिविल लाइन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button