देश

रायपुर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विधायक ने बीच सड़क पर खाई सूखी रोटी

विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के पास जुटे। गैस सिलेंडर सामने रखा और प्लेट में सूखी रोटी रखकर विरोध जताया।

महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने बढ़ते दाम के चलते टमाटर और बाकी सब्जियों को आम आदमी की पहुंच से दूर बताया।

सूखी रोटी खाई, लकड़ी का चूल्हा जलाया

कांग्रेस नेता अपने साथ प्लास्टिक प्लेट, चूल्हा, सिलेंडर और लकड़ी के पाटा लेकर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर बैठकर सिलेंडर और सब्जियों को सामने रखा। फिर प्लेट में रखी सूखी रोटी खाने लगे। बीच-बीच में सांकेतिक रूप से टमाटर को हाथ में लेकर महंगाई की मार बताई।

आम आदमी की खरीदने की ताकत से दूर बताया। विधायक उपाध्याय समेत कांग्रेस नेताओं को सूखी रोटी खाता देख लोग गाड़ियां रोक-रोककर उन्हें देखते रहे।

केंद्र की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

संसदीय सचिव उपाध्याय ने सवाल करते हुए कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी तो कितने वादे किए गए। तब गैस सिलेंडर के दामों में 10 रुपए भी बढ़ते थे तो आज के केंद्रीय मंत्री भी सड़क पर आकर बैठ जाते थे। उन्होंने इस महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button