देश

MP विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नियुक्तियां, इन 9 नेताओं को मीडिया विभाग में दी बड़ी जिम्मेदारी

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा (BJP) ने मीडिया विभाग का विस्तार किया है, पार्टी ने आज एक नियुक्ति आदेश जारी किया है जिसमें 9 नेताओं को मीडिया विभाग में अलग अलग दायित्व दिए गए हैं।

9 नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में जिन 9 नेताओं के नाम हैं उनमें 3 प्रदेश प्रवक्ता, 4 प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट और 2 प्रदेश मीडिया विभाग में सदस्य शामिल हैं।

नियुक्तियों पर कांग्रेस ने कसा तंज 

इन नियुक्तियों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है, कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस सूची को शेयर करते हुए लिखा – भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित,  बधाई ! अब जल्दी ही “भारतीय झूठ पार्टी”अपनी नई मीडिया टीम को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देगी।

MP विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नियुक्तियां, इन 9 नेताओं को मीडिया विभाग में दी बड़ी जिम्मेदारी

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button