देश

बिहार : दलाईलामा पर हमले के शक में चीनी महिला गिरफ्तार, 90 दिन के वीजा पर आई थीं, 2 साल हो गए यहां रहते हुए

पटना। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा #DalaiLama की सुरक्षा को खतरा बनीं कथित चीनी महिला #Chinesewoman को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे कई चरणों में पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह मामला वीजा ओवरस्टे से जुड़ा है। इस चीनी महिला को भारत में सिर्फ 90 दिन रहने की इजाजत थीं, लेकिन वो दो साल से यहीं पर रह रही है। उसका वीजा रद्द कर दिया गया है और नियमों के अनुसार उसे डिपोर्ट कर दिया जाएगा। यह जानकारी बिहार के एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने पटना में दी है।

खुफिया सूचनाओं के मुताबिक एक चीनी महिला बिहार के गया में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा पर हमला कर सकती है। इस आशंका को लेकर बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया था और पुलिस उस चीनी महिला की तलाश में थीं। लगातार चले अभियान के बाद बिहार पुलिस ने एक चीनी महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महिला दो साल से भारत में ही रह रही थीं जबकि उसे यहां 90 दिन रहने की ही इजाजत थी। इससे महिला पर शक बढ़ गया है।

बिहार पुलिस के मुताबिक गया में दलाईलामा का दौरा यहां चल रहा है। इसको लेकर पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए थे। सभी होटलों, धर्मशालाओं व रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर मॉनिटरिंग की जा रही है। एक दिन पहले उनके प्रवचन शुरुआत हुई है। वे कल तक बिहार में ही रहेंगे। दलाईलामा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की तादाद में विदेशी पर्यटक आ रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button