देश

अगर कानून व्यवस्था “आप सरकार” के नियंत्रण में होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होता: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि यदि कानून व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी की सरकार के नियंत्रण में होती तो आज राष्ट्रीय राजधानी सबसे सुरक्षित जगह होती।

बता दें कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में रविवार सुबह दो महिलाओं की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल का बयान आया है।

 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “हमारी संवेदनाएं दोनों महिलाओं के परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने वाले जिम्मेदार, हालात ठीक करने की बजाय दिल्ली सरकार को अपने नियंत्रण में लेने की साजिश रच रहे हैं।”

उन्होंने लिखा, “अगर कानून एवं व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी के नियंत्रण में होती तो आज दिल्ली सबसे सुरक्षित होता।” आप ने पहले भी शहर में कानून व्यवस्था की कथित ”बिगड़ती” स्थिति को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर हमला बोला था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button