देश

शादीशुदा महिला को दोबारा शादी के लिए बेचा: 2 लाख में किया सौदा, चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक महिला को बेचने का मामला सामने आया है। महिला पहले से ही शादीशुदा है। पति से झगड़े के बाद वह अपनी एक परिचित के घर गई थी। जहां आरोपी महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसका 2 लाख रुपए में सौदा कर दिया। पीड़ित महिला को आरोपी कार से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शादीशुदा महिला को बेचने का मामला बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बडोरा की है। जहां शुक्रवार दोपहर दो बजे एक सफेद रंग की कार में युवती के चिल्लाने की आवाज आने पर कुछ लोगों ने कार रोका। इस दौरान महिला को बेचने का मामला सामने आया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 8 महीने पहले उसकी शादी धनीराम से हुई थी।

पति से लड़ाई होने पर महिला एक सप्ताह पहले बैतूल में उसकी परिचित सावित्री के घर आ गई थी और वहां काम कर रही थी। दोनों एक दूसरे को दो सालों से जानते थे। पीड़िता ने बताया की सावित्री दीदी के घर काम पर जाती थी। यहां राजा टकला नामक व्यक्ति सावित्री दीदी के घर आता जाता रहता था। उसे वह दो-तीन महीने से जानती थी। दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत होती थी l दो तीन बार सावित्री के घर के आमने-सामने भी बात हुई।

इस दौरान सावित्री समेत पांच लोगों ने महिला को बेचने की प्लानिंग की। जिसके बाद दो लाख रुपए में उसका सौदा तय किया गया। एक दिन पीड़िता को घुमाने के बहाने आरोपी ले गए और उसे कार में बैठकर ले जाने लगे। मामला गड़बड़ लगने पर महिला चिल्लाने लगी और वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कार को रोककर पूरी जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 366, 370, 34 और sc/st.act. का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में राजा टकला, सोनम, सावित्री और अनिल को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी दयाराम फरार है जिसकी तलाश जारी है l घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अर्टिगा कार एमपी 09 DE 2951 और एक स्कूटी सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही एक लाख तीस हजार रुपए भी जब्त किए है l

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button