देश

बिपरजॉय तूफान का कहर, 10 दिन लेट हुआ मानसून !

भोपाल। मानसून का सभी को बेसब्री से इंतजार है। तीखी धूप बेहाल कर रही है। तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री था। जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। लू जैसे हालात हैं। अभी मानसून रत्नागिरी, पुट्टपर्थी, श्रीहरिकोटा, मालदा में स्थित है। 18 से 21 जून के बीच दक्षिणी हिस्से, पूर्वी भारत में पहुंचने की उम्मीद है। जैसी परिस्थितियां बन रही हैं, उसके अनुसार शहर में मानसून की दस्तक 25 तक पूरी तरह से मानसून आ सकता है। 23 जून के आसपास से बारिश होना शुरू हो सकती है। अच्छी बारिश की उम्मीद जुलाई में ही है।

बता दें कि तूफान बिपरजॉय का असर भोपाल में दिखा। शाम को कई जगह बौछारें पड़ी। अब चार से पांच दिन की देरी से 24-25 जून के आसपास मानसून दस्तक दे सकता है। बिपरजाय के कारण शुक्रवार, शनिवार को तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। हल्के बादल और बौछार की स्थिति बन सकती है।

टकरा गया बिपरजॉय तूफान

बिपरजॉय तूफान गुजरात तट से टकरा गया है। इस कारण दिन में हवा की गति बढ़ गई। हवा के साथ नमी आने से दिन में उमस बढ़ गई। गर्मी के कारण न घर में चैन है और न बाहर। गर्मी से राहत के लिए 24 घंटे कूलर व एसी चलाने पड़ रहे हैं। इस वजह से बिजली का लोड भी नहीं घट रहा है। ट्रिपिंग व फॉल्ट आ रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button