ज्योतिष

साल 2024 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण, जानिए तारीख और टाइमिंग

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहण (सूर्य और चंद्र) को खास महत्व दिया गया है। 2024 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें से दो सूर्य जबकि दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) होंगे। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को है जबकि, दूसरा 18 सितंबर को लगेगा। वहीं 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। इसके अलावा दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा।

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को लगेगा, जो कि पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटा पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में जिन महिलाओं के गर्भ में शिशु पल रहा हो, उन्हें सूतक काल के दौरान सावधान रहना चाहिए।

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण वलय आकार यानी कंगन के आकार का होगा। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से होगी। जबकि इसकी समाप्ति 4 बजकर 36 मिनट पर होगी। बता दें कि 2024 में लगने वाले ये दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक भी नहीं माना जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 2024 यानी इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण उपछाया युक्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर होगी। जबकि समाप्ति सुबह 9 बजकर 32 मिनट के बाद होगी। इस चंद्र ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में इसके सूतक लेकर भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि गर्भवती महिलाएं सतर्क रहेंगी तो अच्छा रहेगा।

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। 2024 के दूसरे चंद्र ग्रहण की शुरुआत शाम 3 बजकर 38 मिनट पर होगी। जबकि इसकी समाप्ति रात 9 बजकर 27 मिनट पर होगी। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, दोनों ही चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में इनका सूतक भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को खास सतर्क रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटा पहले शुरू हो जाता है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button