देश

एचडी देवेगौड़ा ने अपने 92वें बर्थडे पर तोड़ी चुप्पी: पोते प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल पर बोले- दोष साबित होने पर एक्शन पर आपत्ति नहीं

कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना स्कैंड का मामला एक महीने से सुर्खियों में है। इस मामले पर पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने एक शब्द भी नहीं बोला। एचडी देवेगौड़ा शनिवार, 18 मई को 92 साल हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पहली बार बेटे और एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना स्कैंड पर अपनी चुप्पी तोड़ी। कहा कि अगर प्रज्वल दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

देवेगौड़ा ने अपने बेटे जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न और अपहरण के आरोपों पर कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है। इसलिए इस पर कुछ भी नहीं बालूंगा। प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई परहेज नहीं है। लेकिन एचडी रेवन्ना के साथ जो किया, वह सही नहीं है। प्रदेश की जनता जानती है कि एचडी रेवन्ना के खिलाफ कैसे मामले बनाए गए। एचडी रेवन्ना को एक मामले में जमानत मिल गई, दूसरे मामले में फैसला सोमवार को आना है।

पूर्व पीएम ने जन्मदिन नहीं मनाया
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसले किया था। उन्होंने शनिवार को जेपी नगर में थिरुमालागिरि वेंकटरमण स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की और शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे जहां भी हों, उन्हें शुभकामनाएं दें।

पीड़ितों को मुआवजा मिले
एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं। एचडी कुमारस्वामी (देवेगौड़ा के दूसरे बेटे) हमारे पूरे परिवार की ओर से कानून के दायरे में रहकर जो करना है, कर रहे हैं। लेकिन यौन शोषण के इन मामलों से कई लोग जुड़े हुए हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। इस मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और प्रभावित महिलाओं को मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए।

इस साजिश में कई लोग शामिल
पूर्व पीएम गौड़ा के 66 वर्षीय बेटे और पूर्व मंत्री रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले में यहां की एक अदालत से अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी गई है, जिसमें उनका बेटा प्रज्वल भी आरोपी है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके परिवार को बदनाम करने और राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश की गई थी? देवेगौड़ा ने कहा कि यह सच है। जो कुछ भी हुआ है, उसे देखते हुए इसमें कई लोग शामिल हैं। मैं नामों का उल्लेख नहीं करूंगा। कुमारस्वामी बताएंगे कि क्या कार्रवाई की जानी चाहिए लिया गया।

वहीं, भाजपा नेता और वकील जी देवराजे गौड़ा के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आरोपों पर देवेगौड़ा ने कहा कि कुमारस्वामी इन सबका जवाब देंगे। हमने मीडिया में देखा है कि देवराजे गौड़ा ने क्या कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुमारस्वामी इन सब पर सक्रिय रूप से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह बोलेंगे। मैं इस समय नहीं बोलूंगा। मैंने लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार किया था। 4 जून को लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद मैं आपसे (मीडिया) मिलूंगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button