देश

CG Electioin 2023: छत्तीसगढ़ के लिए जारी हुई BJP की तीसरी सूची, भावना बोहरा को यहां से मिला टिकट

रायपुर। CG Electioin 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीजी में बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। यहां पर पार्टी ने भावना बोहरा को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि तीसरी लिस्ट में फिलहाल एक ही नाम जारी किया गया है, क्योंकि यहां पर पेंच फंसा था। अभी चार ​सीटों के लिए नामों की घोषणा होना बाकी है।

सक्रिय नेत्री हैं भावना बोहरा

भावना बोहरा जिला पंचायत में सभापति हैं और प्रदेश महिला मोर्चा के संगठन मंत्री हैं। आपको बता दे इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी के सामने भावना बोहरा को टिकट दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में भावना बोहरा बीजेपी की एक सक्रिय नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Cg-election-2023

बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पहली सूची में 64 प्रत्याशियों और दूसरी सूची में 21 नामों का ऐलान किया था। कुल मिलाकर भाजपा ने 85 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।

केवल पांच सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी था। भावना बोहरा के नाम के साथ बीजेपी ने तीसरी सूची के नामों का आगाज कर दिया।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button