देश

Gold Price Today: सोना-चांदी की भाव में बड़ी गिरावट, यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई है। सोमवार (13 मई) को गोल्ड 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,250 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,150 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 500 रुपए लुढ़कीं
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम 86,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें 6 से 10 मई के बीच 4700 रुपए उछली थीं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 90,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में नरमी आई है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 3 डॉलर गिरकर 2317.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नीचे आई हैं। यह 26.95 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button