देश

ओवरएज होने पर युवक का आर्मी में भर्ती होने का सपना टूटा, सुसाइड नोट में लिखी दिल पिघला देने वाली बात

शिवपुरी। जिले में आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक को आर्मी में भर्ती होने का जुनून सवार था। आगामी समय मे होने वाली अग्निवीर की भर्ती में वह ओवर एज के चलते अपना फॉर्म नहीं डाल पाया था। इसी के चलते युवक ने सुसाइड कर लिया, युवक ने सुसाइड से पहले कई स्टेटस भी डाले, फिर सुसाइड नोट में उसने अपने अधूरे रहे सपने के साथा लिखा, LOVE YOU ARMY, मां मुझे माफ करना, जय हिंद भाइयों…। फिजीकल थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

ये मामला शिवपुरी जिले के करौंदी क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 21 साल के केदार पाल पिता खुमानपाल दिन-रात आर्मी में भर्ती होने के सपने देखता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह भी केदार रनिंग के सुबह 4:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
केदार ने सुसाइड से पहले नोट में लिखा, मेरे सभी आर्मी वाले भाइयों को जय हिंद भाइयों। पिछले कई दिनों से मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। मुझे दिन रात एक ही बात खा रही है। ONLY ARMY और इस बार भी मैं आर्मी में फॉर्म नहीं भर पाया। मैं पिछले कई सालों से आर्मी की तैयारी कर रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। LOVE YOU ARMY, मां मुझे माफ करना, love you maa..जय हिंद भाइयों।

केदार ने सुसाइड करने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई स्टेटस पोस्ट किए। एक स्टेटस में भगवान भोले से रहम करने की गुहार लगाई थी। केदार के दो भाई और दो बहने हैं। पिता खेती करते हैं। केदार के दोस्तों ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी में हम सब से आगे था। उसकी दौड़ देख सभी दंग रह जाते थे। कुछ समय पहले अग्निवीर की भर्ती में भी उसने वह गया, लेकिन एज लिमिट के कारण उसे बाहर कर दिया गया था। तब वह बहुत रोया था। हाल ही में उसने एसएसडी-जीडी की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम अब तक नहीं आया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button