देश
वापिस जेल जाएगा राम रहीम, 40 दिन की पैरोल हुई खत्म, सेवादार भी लौटने लगे घर
हिसार: 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए डेरा मुखी राम रहीम की अब जेल वापिसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वह किसी भी वक्त उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम से जेल वापिस जा सकता है। 23 नवंबर यानि बुधवार को राम रहीम की पैरोल खत्म हो गई है। जानकारी के अनुसार डेरे में आए सेवादारों को भी वापिस जाने के लिए कह दिया गया है। हालांकि राम रहीम आज जेल जाएगा या कल इस संबंधी अभी कोई भी खबर सामने नहीं आई है।
पैरोल के समय किए ऑनलाइन सत्संग
पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने 300 से ज्यादा सत्संग किए। इसकी बहुत सारी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इतना ही नहीं इन दिनों राम रहीम कभी खेती करते हुए नजर आया तो कभी अपने समर्थकों को जागरुक करते हुए दिखाई दिया।