देश

Weather Update: मौसम ने ली करवट, मई में लोगों को कराया ठंडक का एहसास

देशभर में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली , एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश के चलते मौसम बड़ा ही सुहावना हो गया है।

मई के महीने में काले-काले बादलों का ऐसा साया आया है कि दिल्‍ली, एनसीआर में अंधेरा छा गया है।

ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश ने तापमान को भी अच्छा खासा गिरा दिया है। IMD के मुताबिक अभी 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का ऐसा ही मौसम रहेगा।

रव‍िवार से ही दिल्ली के मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। और आज सोमवार को लोगों को सुबह के वक्‍त ठंड का अहसास रहा। दिल्लीवासियों को आज सूरज देवता के दर्शन भी नहीं हुए हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे और दोपहर 12 बजते-बजते द‍िन में ही अंधेरा छा गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हुआ। वीडियो ITO का है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में 20 अप्रैल से पहले गर्मी ने तेवर कड़े कर लिए थे जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल गया था। लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते बहुत से इलाकों में हुई बारिश के कारण मौसम को अब तक सुहावना है जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य रूप से नीचे ही चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम का ये परिवर्तन उत्तर पश्चिम भारत में लगातार आए दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। मौसम का ये परिवर्तन उत्तर पश्चिम भारत में लगातार आए दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बारिश की गतिविधियां 4 मई के बाद से कम होंगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button