देश

दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंका मौके पर ही मौत, महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़

महाराष्ट्र के पालघर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कैब में महिला से छेड़छाड़ की गई और इसके बाद उसकी बेटी को भी चलती कार से बाहर फेंक दिया।  दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंकने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां को भी छेड़छाड़ के बाद बाहर फेंक दिया गया।

महिला को भी कार से फेंका बाहर

पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में कैब से लौट रही थीं तभी उनके साथ यह घटना घटी।

कैब ड्राइवर और सहयात्रियों पर आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक शेयरिंग कैब बुक करवाई थी जिसमें रास्ते में कैब ड्राइवर और कुछ सहयात्रियों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button