देश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राष्ट्रपति की ओर से जी20 डिनर का नहीं मिला न्योता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी20 डिनर में शामिल नहीं होंगे। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से खरगे को जी20 डिनर का न्योता नहीं भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी पुष्टि खरगे के कार्यालय ने की है।

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बता दें शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से डिनर का आयोजन किया गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 सम्मेलन के लिए तैयार किए गए भारत मंडपम में डिनर का आयोजन होगा। यह एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में 400 मेहमान होंगे शामिल
जी20 सम्मेलन के लिए विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डिनर का भी आयोजन किया गया है। इस सांस्कृति कार्यक्रम में दुनियाभर के 400 मेहमान शामिल होंगे।

इसमें 78 कलाकर देश की संगीत विरासत मेहमानों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कलाकार 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटकी और 14 लोक उपकरणों का उपयोग करेंगे। 3 घंटे की प्रस्तुति के लिए देशभर के कलाकार 31 अगस्त से तैयारियों में जुटे हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button