देश

गोली मारकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर

ग्वालियर. गोली मारकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी का घर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है, आरोपी जिस लड़की को मारने के इरादे से गया था, उसकी जगह दूसरी लड़की को गोली लग गई थी और उसकी मौत हो गई थी, इस हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी, गुरुवार को आरोपी को धर दबोचने के साथ ही शुक्रवार को आरोपी का घर तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की गोली मारकर हत्या की गई है, उसकी सहेली के पीछे आरोपी करीब एक साल से पड़ा था।

पूर्व डीजीपी की नातिन की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है, आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है वहीं उसके दादा का घर ग्वालियर में तोड़ा है, पुलिस प्रशासन के पहरे में की गई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में भीड़ लग गई थी।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई थी, जिसमें 19 साल की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये छात्रा मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन है, ये वारदात ग्वालियर शहर के माधैगंज क्षेत्र में हुई थी।

घटना के दौरान मृतक अक्षया अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ स्कूटी पर जा रही थी, उसी दौरान सुमित रावत ने सोनाक्षी की हत्या करने के इरादे से गोली चलाई थी, जो उसकी सहेली को जाकर लगी, जिससे अक्षया की मौत हो गई। वहीं सोनाक्षी घायल हुई थी।

शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने पूर्व डीजीपी की नातिन की गोली मारकर हत्या के आरोपी सुमित और उसके भाई उपदेश रावत का मकान बुलडोजर से गिरा दिया। मकान हत्या के आरोपी सुमित के दादा कमल सिंह के नाम था। सुमित को पुलिस ने गुरूवार को धुले महाराष्ट्र से पकड़ा था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button