देश

देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी दिल्ली में सर्दी की दस्तक, जाने अपने राज्य का हाल

पहाड़ों पर बर्फ़बारी के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित राजधानी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बढ़ने लगा है तो दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में बारिश का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। उधर प्राइवेट एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में देश के 11 राज्यों से कहीं हलकी तो कही तेज बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित कुछ अन्य जगहों पर बारिश की सम्भावना हैं, IMD ने आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में अलग अलग जगह बिजली गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश होने की सम्भावना भी जारी की है।

उधर निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु , ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलग अलग जगह भारी बारिश की सम्भावना जताई है, इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हलकी बारिश होना का अनुमान है केरल, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, असम और त्रिपुरा में हलकी बारिश संभावित है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button