देश

तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, बांधवगढ़ की टीम ने रेस्क्यू कर पिंजरे में किया बंद

कटनी। मध्य प्रदेश में आए दिन तेंदुए  हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में कटनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कन्हवारा से लगे मोहारी गांव से लगी जंगल भूमि में वन विभाग ने तार फेंसिंग कराई थी, जिसमें तेंदुआ फंस गया।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब तेंदुए को तार फेंसिंग में फंसा हुआ देखा तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और बांधवगढ़ से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। बांधवगढ़ से रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद तेंदुए को निकालने का अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को इंजेक्शन के जरिए बेहोश किया। इसके बाद उसे सुरक्षित पिंजरे में बंद किया गया। अब तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच के लिए बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। जहां पर उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

बांधवगढ़ की टीम बुलाई

वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर जंगल से लगी भूमि पर वन विभाग ने प्लांटेशन कराया था। तार फेंसिंग से निकलते समय एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए की उम्र लगभग 4 साल है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए को फेंसिंग में फंसा देखा और वन विभाग घटना की जानकारी दी थी। जानकारी लगने पर वन मंडल अधिकारी सहित अमला मौके पर पहुंच गया था और बांधवगढ़ की टीम को मामले की सूचना दी गई।

इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से एक किमी दूर ही ग्रामीणों को रोक दिया गया है। दोपहर में बांधवगढ़ से रेस्क्यू टीम पहुंची, जिसने एक घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और पिंजरे में कैद किया है। वन मंडल अधिकारी का कहना है कि तेंदुए के शरीर में हल्की सी खरोच आई है, वह पूरी तरह से स्वस्थ है। तेंदुए को बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। जहां पर उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button