देश

MP Weather Update: मौसम ने ली फिरकी, आसमान में बादलों का डेरा, सर्द हवाओं ने गिराया पारा

एमपी में मौसम बदलने लगा है। रविवार रात से आसमान में छाए बादल सोमवार को भी सूरज के साथ लुकाछिपी खेलते रहे। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि इस दौरान चली सर्द हवाओं ने न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज कराई। आइए जानते हैं आने वाले 24 घंटों को लेकर आईएमडी का पूर्वानुमान क्या कहता है।

आगे कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में आकाश की स्थिति साफ रहेगी। तो वहीं मौसम शुष्क रहेगा। यहां अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा यानि रात का तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। तो वही हवाओं की बात करें तो यहां 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बीते 24 घंटों का मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभाग ऐसे रहे जहां मौसम ​शुष्क रहा। तो वहीं अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये जिला रहा सबसे गर्म

आईएमडी (IMD) के अनुसार प्रदेश का खंडवा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान राजगढ़ और ग्वालियर में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन दिन बाद जोर पकड़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार एमपी में फिलहाल बादल छाए रहने के कारण ठंड जोर पकड़ नहीं पा रही है। लेकिन करीब दो से तीन दिन बाद जैसे ही बादल छटेंगी। वैसे ही ठंड जोर पकड़ लेगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button