हमारा शहर

रामपुर में फांसी के फंदे में झूलते मिले पति-पत्नी और बच्चे के शव, क़र्ज़ से परेशान था परिवार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर छापर में बर्मन परिवार के तीन सदस्यों के फंसी में झूलते शव मिलने से हड़कंप मच गया।दरवाजा तोड़कर जब पुलिस घर के अंदर घुसी तो पति पत्नी और बेटे का शव फाँसी पर झूलता पाया।पुलिस जांच में जुटी है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों  ने बताया कि पेशे से एमआर पति रवि बर्मन उम्र 40 साल उनकी पत्नी पूनम बर्मन 35 वर्ष और 10 वर्षीय बच्चे आर्यन बर्मन की लाशे घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चे को फांसी दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। हालांकि यह जांच का बिषय है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक परिवार कर्ज से परेशान था।

शुक्रवार को देखा था आखिरी बार 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि परिवार का मकान दो दिनों से बंद था। परिवार के तीनों लोगों को आखिरी बार शुक्रवार में देखा गया था। दो दिनों से दरवाजा ना खुलने की वजह से क्षेत्रीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button