देश

लाडली बहना सम्मेलन और रोड शोः शिवराज ने 31 लाख बहनों के खाते में 1269 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला, सीएम के सामने विवाद

 ग्वालियर। शहर के अचलेश्वर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर साथ रहे। सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक के जरिए 380 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। पात्रता एप्लिकेशन का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को सौगात दी।

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि- आज लाडली बहना दिवस है। आज फिर एक करोड़ 31 लाख बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। मेरी 6 लाख बहनें और बढ़ गई है, इसलिए अब इनकी संख्या एक करोड़ 31 लाख हो गयी है। इन सभी बहनों के खाते में लाडली बहन योजना की राशि डाली जाएगी। पूरे प्रदेश में बहने ग्वालियर से ही जुड़ने वाली है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा आज भगवान अचलेश्वर महादेव का पूजन अभिषेक कर कामना की है कि-उनकी कृपा मध्य प्रदेश और देश की जनता पर बरसे, भगवान की कृपा से बारिश हो रही है। किसानों की फसलें अच्छी हो, सब सुखी रहे, सब निरोग रहे। सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो यही प्रार्थना भगवान अचलनाथ के चरणों में की है। हमारी जनता सुखी रहे, लाडली बहना सुखी रहे उनके जीवन में कोई कष्ट ना आए।

सीएम शिवराज ने बहनों को संकल्प दिलाया कि प्रदेश की सभी बहनें एक दूसरे का हाथ पकड़ो, हम सब मिकलर काम करेंगे। सभी बहने अपने भाई के साथ खड़ी रहेंगी। लाडली बहनों की जय, सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिये राशि ट्रांसफर की। 1 करोड़ 31 लाख बहनों के खाते में 1269 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। सीएम शिवराज कार्यक्रम स्थल से मेरा ग्राउंड स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हुए। सीएम हेलीपैड से दंगियापुरा गांव के लिए रवाना हुए। वे दंगियापुरा में मंत्री भारत सिंह कुशवाह की माताजी की त्रयोदशी में शामिल होंगे।

सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला बोला

सिंधिया ने कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला है। कहा कि- कौन बनेगा करोड़पति का शो सबने देखा है, इस बार उस शो के मुख्य शब्द को लागू करना है। कांग्रेस को इस चुनाव में “लॉक किया जाए” उसकी चाबी को चम्बल नदी में फेंक देना। सिंधिया ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा है। कहा कि- BJP की योजनाओं से विपक्ष के कुछ लोगों को जलन हो गई। कर्नाटक की तर्ज पर घोषणाएं कर दी, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने नहले पर दहला कर दिया।

वल्लभ भवन बन गया था भृष्टाचार का अड्डा

लाडली बहनों को तीन हजार रुपए महीना देने तक की तैयारी है। कांग्रेस ने 2018 के वादों की खिलाफत की थी, कांग्रेस ने जो वादे किए उनको भूल गए, शिवराज जी की योजनाएं बंद कर दी थी। सिंधिया ने कहा-अगर कांग्रेस की सरकार आई तो लाडली बहना, कन्यादान योजना, महिला आरक्षण सब बंद कर देंगी। कांग्रेस की सरकार में एक सीरियल 15 महीनों की सरकार में दिन रात चला था, कौन बनेगा करोड़ पति। वल्लभ भवन को भृष्टाचार का अड्डा बना दिया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button