ज्योतिष

सिद्ध योग में मार्गशीर्ष पूर्णिमा, इन उपायों से आने वाले साल को बनाएं शुभ लाभदायक

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 7 दिसंबर दिन बुधवार को है और इस दिन सिद्ध योग समेत कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। साथ ही यह साल 2022 की अंतिम पूर्णिमा भी है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए और नए साल को शुभ लाभदायक बनाने के लिए पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग का लाभ प्राप्त करने के लिए अंतिम मौका है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सिद्ध योग के साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और इसके साथ रवि नामक योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से नए साल 2023 में आप कई चमत्कारिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करने चाहिए…

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने पर कच्चे दूध में चीन और चावल मिलाकर ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:’ मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। वहीं पति-पत्नी चंद्रमा को जल में दूध मिलाकर ‘ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: चंद्रमसे नम:’ मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य दें, ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और उनका रिश्ता अटूट रहेगा।

पूर्णिमा के दिन पीपल पर मां लक्ष्मी का वास रहता है इसलिए इस दिन सुबह के समय पीपल पर जल चढ़ाएं और पांच तरह की एक-एक मिठाई अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और सात परिक्रमा दें। परिक्रमा के बाद कुछ सफेद फूल अर्पित करें और मन की इच्छाओं के बारे में बताएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा के साथ आरोग्य की प्राप्ति होती है, जो साल 2023 में आपके लिए लाभकारी होगा।

पूर्णिमा के दिन शुभ योग में माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें और माता को हल्दी लगी 11 कौड़ियों को माता लक्ष्मी को अर्पित करें और आप श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं। इसके बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। इनको आप साल 2023 की हर पूर्णिमा पर बाहर निकालें और साफ करके, फिर से यही करें। ऐसा करने से धन की कभी कमी नहीं होगी और घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button