देश

राहुल बोले- किसके हाथ में जा रहा हिंदुस्तान का पैसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज धौलपुर के राजाखेड़ा और भरतपुर के नदबई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- बीजेपी की मीटिंग में सब लोग भारत माता की जय करते हैं। ये भारत माता है कौन? ये है क्या? ये भारत की जनता है।

जब हम भारत माता की जय करते हैं तो हम भारत माता की जनता की जय करते हैं। आपके माता-पिता, उनके माता-पिता हम सबकी जय करते हैं। बाकी दुनिया भारत माता को सोने की चिड़िया कहती है। तो आज सबसे बड़ा सवाल है कि सोने की चिड़िया में किसकी कितनी भागीदारी है।

सोने की चिड़िया धन पैदा करती है। सवाल ये है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है। किसके हाथ में जा रहा है, क्या सचमुच में हिंदुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है।

आगे राहुल गांधी ने कहा- आपको निर्णय लेना है…  आप राजस्थान में BJP और अडानी की सरकार चाहते हैं या किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों की सरकार चाहते हैं। अगर आपने BJP की सरकार चुनी तो- न स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, न 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा, न महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे, न कैनाल बनेगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button