दुनिया

निक्की हेली का ऐलान- राष्ट्रपति बनी तो पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मन देशों की फंडिंग बंद कर दूंगी

रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने बाइडन सरकार द्वारा अन्य देशों को भेजी जा रही आर्थिक मदद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर वे अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों को भेजी जा रही फंडिंग पर पूरी तरह रोक लगा देंगी। निक्की हेली ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button