दुनिया
जापान में बिना सहमति संबंध अब रेप होगा
जापान के सेक्स क्राइम लॉ में बड़ा बदलाव किया है। यहां रेप की डेफिनेशन चेंज करने और सहमति की उम्र बढ़ाने के लिए नया कानून पारित किया है। अब बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने को रेप माना जाएगा। अब तक यहां जबरदस्ती संबंध बनाने को ही रेप के दायरे में रखा था। कानूनी तौर पर सहमति की उम्र को अब 13 साल से बढ़ाकर 16 साल कर दिया गया।