देश

Amit Shah in Indore LIVE : अमित शाह ने कहा- मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया, दिग्गी-कमलनाथ को बंटाधार और करप्शननाथ बताया

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिनों में तीसरी बार प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। इंदौर में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

इससे पहले शाह भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे और नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

अमित शाह के संबोधन के मुख्य बिंदू….

कनकेश्वरी गरबा मैदान पर बूथ लेवल कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। शाह कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है।

  • आज में कार्यकर्ताओं का आह्वान करने आया हूं। आज चुनाव की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश में पहला सम्मेलन मालवा में हुआ है। सभी जगह ऐसे ही सम्मेलन होंगे। आपका उत्साह बताता है की 23 और 24 के परिणाम बता रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। पिछली बार 29 में एक सीट कम रह गई थी, इस बार पूरी आएगी।
  • अमित शाह ने कहा- एक दिन सुबह मोदी जी के नेतृत्व में कोर्ट का फैसला आया और श्रीराम मन्दिर का निर्माण शुरू हो गया।
  • यूपीए सरकार के जमाने में कोई भी आकर गोली चलाकर चला जाता था। मोदी की सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया।
  • श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ ये आवाज सुन लो, कांग्रेस से 70 साल तक धारा 370 को गले लगाए रखा, मोदी जी ने समाप्त की। मोदी जी ने कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया। कांग्रेस और बाकी दल इसका विरोध करते थे, नाम बदले तो भी क्या कोई इनको वोट दे सकते हैं क्या?
  • जनकेश्वर महादेव का किया अभिषेक

    रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे( सबसे पहले उन्होंने पहाड़ी पर स्थित जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसी के साथ शाह देश के पहले गृह मंत्री हैं जो जानापाव गए हैं। बता दें कि शाह के दौरे को लेकर दोपहर 3:00 बजे तक आम जनता के लिए जानापाव बंद है।

  • शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    • दोपहर 1.30 बजे – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
    • दोपहर 2 बजे – शाह जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे।
    • दोपहर 3 बजे – मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
    • शाम 5 बजे – होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे।
    • रात 8.15 बजे – केंद्रीय गृह मंत्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना होंगे।

    बूथ सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    अमित शाह इंदौर के विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स और जीत का मंत्र देंगे। जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में 9 जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं।

    संभाग के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे शाह

    शाह देर शाम होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इस बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इस क्षेत्र में ही प्रदेश की सबसे ज्यादा 66 विधानसभा सीटें हैं। BJP को साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में शिकस्त मिली थी। जो सत्ता गंवाने की एक बड़ी वजह बनी थी। 2018 चुनाव में BJP की झोली में इस क्षेत्र की 66 सीटों में से महज 29 सीटें ही आई थीं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button