देश

UP की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति चरम पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा,मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।

वाड्रा मध्य सरकार और अधिकारियों को घेरने पर फंसी प्रियंका गांधी के समर्थन में भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि ‘50% कमीशन’ को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर केवल डराने की कोशिश भर है। वाड्रा ने कहा कि वो और उनका परिवार डरने वाला नहीं हैं।

वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा कानूनी तौर पर या एजेंसियों के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से हम पर दबाव डालने पर लगी है, लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी से डरेगी नहीं और लोगों की आवाज उठाती रहेगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button