लाइफ स्टाइल

खीरे के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों को खाने की गलती, सेहत को होंगे ये गंभीर नुकसान

बहुत से लोग खाने के साथ सलाद का सेवन करते हैं। सलाद में ज्यादातर लोग खीरा जरूर रखते हैं। खीरे के अलावा लोग सलाद में और भी कई चीजें लेते हैं। ज्यादातर लोग सलाद में खीरे के साथ टमाटर, मूली या फिर चुकंदर का सेवन करते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि खीरे के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

खीरा के साथ टमाटर
सलाद में लोग खीरे के साथ टमाटर जरूर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खीरे और टमाटर का यह कॉम्बिनेशन आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों का शिकार भी बना सकता है। क्योंकि खीरा और टमाटर को एक साथ खाने से आपकी पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। इसके साथ ही शरीर में एसिडिक पीएच का बैलेंस भी बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, जी मचलाना, थकान, अपच जैसी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है।

इस वजह से खतरनाक है ये कॉम्बिनेशन
न्यूट्रीशियनिस्ट के मुताबिक, सलाद में टमाटर और खीरे का कॉम्बिनेशन का मतलब पेट को तकलीफ देना। ये दोनों वेजिटेबल एक दूसरे के अपोजिट होती हैं। क्योंकि दोनों का ही पचने यानी हजम होने का समय अलग-अलग होता है। क्योंकि एक फूड पहले पचकर आंतों में पहुंच जाता है तो दूसरे की प्रोसेस चलती रहती है। इसके चलते शरीर में फर्मेंशन की प्रॉसेस शुरू हो जाती है। ये प्रोसेस पेट के साथ ही पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। यही वजह है कि ये पेट में जाकर परेशानियां पैदा करते हैं।

खीरे के साथ मूली
न्यूट्रीशियनिस्ट के मुताबिक, कई लोग सलाद में खीरे के साथ मूली का भी सेवन करते हैं। लेकिन इन दोनों का सेवन भी एक साथ करना ठीक नहीं होता। क्योंकि ये दोनों भी एक दूसरे के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन सी को कंट्रोल करता है। ऐसे में जब आप इसके साथ मूली खाते हैं तो दिक्कत हो जाती है। साथ ही सेहत से जुड़ी दिक्कत भी शुरू हो सकती है। इसलिए खीरा-मूली को भी एक साथ खाना ठीक नहीं है।

खीरा के साथ ना खाएं ये चीजें भी
बहुत से लोग टमाटर के साथ खीरा ही नहीं दही का भी सेवन करते हैं। इसलिए वो रायते में टमाटर और खीरा मिला लेते हैं ये कॉम्बिनेशन भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा खीरा और दूध से बनी चीजों को भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं तो मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है। जिसके चलते ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button