देश

सीएम शिवराज ने मुरैना को दी बड़ी सौगात, जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज

मरैना। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान मप्र के मुरैना जिले  के दौर पर थे। यहां पर उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें पहली तो मुरैना विधानसभा में मेडिकल कॉलेज खुलने की घोषणा शामिल है वहीं  इस मौके पर सीएम कहा है कि वह खुद 28 सितबंर मुरैला आकार मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा दूसरी घोषणा करते हुए  सीएम ने कहा कि जिले के जोरा को भी अब नगर पालिका बनाया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से जोरा नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारा इसे नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने सीएम का जताया आभार

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुरैना की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का मैं धन्यवाद अदा करता हूं। जिले को मुख्यमंत्री जी ने बड़ी सौगात दी हैं जल्द ही मुख्यमंत्री मुरैना आकर मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।

मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है और वह अपना अस्तित्व खोती जा रही है यह पुरानी कहावत अब कांग्रेस पर फिट होती दिख रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने लगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लोगों को अलोकतांत्रिक काम नहीं करना चाहिए अगर करेंगे तो कानून अपना काम करेगा।

कांग्रेस के लोग अब दिखावे के तौर पर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पर कुछ बचा नहीं है। भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समय-समय पर बीजेपी सदस्यता अभियान चलाती है और अब चुनाव है इसलिए मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान चालू किया जाएगा।

फर्जी सर्वे वीडियो वायरल होने का मामला

मुरैना। जिले में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं मध्यप्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बीडी शर्मा। रेस्टहाउस में पत्रकारों से की चर्चा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर कटाछ करते हुए कहा दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार बताया।

पत्रकारों से की चर्चा

उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में ABP News के फर्जी सर्वे को लेकर एबीपी न्यूज़ के मालिक ने जब इसका खंडन किया तो आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा मिस्टर बंटाधार झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। वह पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं का अंजाम दे चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बोले माहौल खराब करने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button