देश

पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम शिवराज ने की गोवर्धन पूजा, बोले- MP में गौशालाओं को बढ़ाया जाएगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रोच्चार द्वारा सपत्नीक गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। इस दौरान वन मंत्री डॉ. विजय शाह, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।

प्रदेश में गौशालाओं को बढ़ाया जाएगा

इसके साथ ही सीएम शिवराज ने आज ऐलान किया है कि प्रदेश में गौशालाओं को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि गाय हमारे जीवन ही नहीं, संस्कृति का भी मूल आधार है। गोवर्धन पूजा गाय और प्रकृति का संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आप सभी को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

एमपी में गोवर्धन पूजा, सीएम की बड़ी बातें

  • सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति सदैव पर्यावरण और समस्त जीवों के संरक्षण का संदेश देती रही है। गोवर्धन पूजा, भगवान श्री कृष्ण के इसी संदेश का पावन पर्व है।
  • गाय का स्थान सनातन संस्कृति में सर्वोच्च है। इसमें सभी देवताओं का वास है। गाय का संरक्षण करने का संदेश देता है गोवर्धन पूजा।
  • धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से गाय हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण है। गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
  • भारत में प्रकृति की पूजा का विधान है। विश्व आज प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरुक हुआ है, जबकि भारत ने गोवर्धन पूजा के रूप में सैकड़ों साल पहले ही यह संदेश दे दिया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button