देश

जन आक्रोश यात्रा पर बीजेपी सांसद का तंज: राकेश सिंह बोले- कांग्रेस की गुटबाजी से कमलनाथ परेशान, गले की फांस बनी यात्रा

जबलपुर। जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की यात्रा को बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का नकल करना बताया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस पर ही भारी पड़ रही है।

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कमलनाथ के गले की फांस बन चुकी है। सांसद राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के अंदर का आक्रोश उभर कर निकल रहा है, जिसको लेकर कमलनाथ खुद परेशान हैं। राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर कमलनाथ खुद उलझे हुए हैं।बीजेपी सांसद ने कहा कि अलग-अलग जगह पर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में मंच पर हंगामा हो रहा है, मारपीट हो रही है, हुड़दंग हो रहा है। यहां तक की कार्यकर्ता का गुस्सा इतना होता है कि हथियारों का प्रदर्शन हो रहा है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button