हमारा शहर

शराबबंदीः लाठी-डंडों से लैस होकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, ग्रामीणों के साथ विधायक भी बैठे धरने पर

 जबलपुर। मध्यप्रदेश में एक अप्रैल से शराब के अहाते बंद करने की घोषणा सरकार ने की है। सरकार की घोषणा के विपरीत ग्रामीण महिलाएं गांव से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर गईं हैं। महिलाएं हाथों में लाठी- डंडे लेकर मैदान पर डटी हुई है। ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस विधायक संजय यादव भी महिलाओं के साथ धरने पर बैठे हैं।

जानकारी के अनुसार मामला चरगवां के बिजौरी गांव का है। जहां शराबबंदी को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर महिलाएं सड़क पर उतरी हैं। विधायक के साथ गुस्साई महिलाएं सड़कों पर बैठी हैं। बरगी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक संजय यादव के साथ महिलाएं शराब दुकान का विरोध कर रही है। आंदोलन की खबर मिलते ही चरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों का समझाने का प्रयास कर रही है। समाचार के लिखे जाने तक महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी था। बताया जाता है कि शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। उनकी मांगों पर अब तक शासन-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। लिहाजा आज महिलाएं सड़क पर उतर गईं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button