देश

MP Election 2023: कल से कांग्रेस का महाजनसंपर्क अभियान शुरू, 15 दिन में खड़गे, प्रियंका और राहुल करेंगे 22 रैलियां

भोपाल। MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीजिक पार्टियों ने अपनी पूरी दम झोंक दी है। प्रदेश में एक के बाद एक दिग्‍गज नेता दौरे कर रहे हैं।

कांग्रेस कल से प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान में अपने दिग्‍गज नेताओं को उतारेगी। प्रदेश में मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी 15 दिन में करीब 22 रैलियां करेंगे।

कब-कहां किसकी रैली?

4 नम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे एमपी का दौरा करेंगे और कटंगी व शाहपुरा में चुनावी नेली का संबोधित करेंगे।

5 नवंबर को प्रियंका गांधी कुक्षी और इंदौर-5 में जनसभा करेंगी।

7 नवंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे उज्जैन और ग्वालियर में हुंकार भरेंगे।

9 नवंबर को राहुल गांधी सराय अशोक नगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जबलपुर ईस्ट और जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा करेंगे।

10 नवंबर को सतना में राहुल गांधी जनसभा करेंगे।

13 नवंबर राहुल गांधी टिमरनी उदयपुर और इकबाल नगर भोपाल में पदयात्रा करेंगे।

14 नवंबर को राहुल गांधी विदिशा, राज नगर, खजुराहो में जनसभा करेंगे।

15 नवंबर को प्रियंका गांधी दतिया में करेंगी जनसभा

15 नवंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे अमला, बैतूल में जनसभा करेंगे।

17 नवंबर को होगी वोटिंग

बता दें कि 17 नवंबर को प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान होन है, जिसके लिए आज यानी 2 नवंबर नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। वहीं 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button