देश

मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बढ़ेगी सर्दी

मध्य प्रदेश के मौसम में जल्द महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। हवाओं का रुख बदलने वाला है। मध्य प्रदेश के मौसम में होने वाले बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ कारण है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दमोह का 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

दिन और रात के तापमान बढ़ा हुआ हैं। वहीं देश के उत्तर भाग में कहीं-कहीं बारिश करवाने के लिए पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को आगे बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखा जाएगा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोहरे में वृद्धि होगी

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान में 10 और 11 नवंबर को सक्रिय हुआ हैं। ऐसे में मध्यम बारिश देखी जाएगी। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश की कुछ हिस्से सहित उत्तराखंड के नीचे इलाकों में बारिश के कारण इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही ठंडी हवा प्रदेश में दस्तक देगी। जिसके कारण ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button