देश

PM मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बरसे CM शिवराज, कहा- देश की हार पर खुश हो रहे कांग्रेसी

जयपुर। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रिकेट को लेकर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विरोध जताया है। सीएम शिवराज ने कहा कि सारा देश देशभक्ति के जुनून से भरा था। जनता चाहती थी कि क्रिकेट का फाइनल भी भारत ही जीते। खेल भी देशभक्ति का प्रतीक होता है। प्रधानमंत्री जी अगर खेल देखने गए थे तो यह हमारे लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेसी, मोदी जी से इतना डरते हैं, इतना विद्वेष रखते हैं कि भारत हार गया तो उन्हें खुशी हो रही है। अब राहुल गांधी मोदी जी पर टिप्पणीयां कर रहे हैं। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के जयपुर में कहीं।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में हो रहे विधासनसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे हैं। जहां ​शिवराज सिंह ने कहा कि ये मति हरने वाला मामला है, इसका मतलब ये है कि अगर देश का नुकसान हो तो हो जाए, तो वे खुश होंगे क्योंकि उन्हें मोदी जी के बारे में कुछ कहने का मौका मिल जाएगा। ये तो विद्वेष की पराकाष्ठा है। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी का ये कृत्य, देश विरोधी भावना की तरह है, इसको देश की जनता माफ नहीं करेगी।

मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बन रही भाजपा सरकार : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी—अभी चुनाव संपन्न हुए हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ ये कह रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी फिर से भारी बहुमत से मध्यप्रदेश में सरकार बनाने वाली है।

कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे राहुल : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं राहुल गांधी को एक बात बताना चाहता हूं। महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद के कांग्रेस समाप्त कर देना चाहिए। लोक सेवा संघ कांग्रेस को बना देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस का उद्देश्य था भारत की आजादी। लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने गांधी जी की बात नहीं मानी और कांग्रेस समाप्त नहीं की। शिवराज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के उस सपने को राहुल पूरा करेंगे। वो कांग्रेस को समाप्त करके ही चैन की सांस लेंगे।

प्रियंका को नहीं पता, राम जी को कितना वनवास हुआ : शिवराज

प्रियंका गांधी और राहुल पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये दोनों भाई और बहन झूठ की मशीन हैं। ये लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कहा कि राम जी 13 साल के लिए बनवास गए थे, जबकि भारत का बच्चा-बच्चा जानता है, कितने साल के लिए गए थे। वे कुछ भी बोलती हैं। वे मध्य प्रदेश में कहते थे कि 21 लोगों को ही रोजगार मिला है, जबकि मैंने खुद ही अपने हाथों से 50 हज़ार को नियुक्ति पत्र सौंपा है। अब कांग्रेस राजस्थान में भी झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रही है।

भ्रष्टाचार का पर्याय है अशोक गहलोत सरकार : शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत जी की सरकार कुशासन का पर्याय है। भ्रष्टाचार में राजस्थान नम्बर 1 है। सीएम ने कहा कि मैं तो हैरान हूं के सरकार की योजना भवन से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं, सोना बरामद, ये पहली घटना है कि सरकारी कार्यालय से पैसा और सोना बरामद हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर पीने का पानी पहुंचाना था, लेकिन यहां लगभग 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला हो गया।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button