देश

MP Weather Update : शुक्रवार से छाएंगे बादल, नई मौसम प्रणाली से इंदौर भोपाल सहित कई शहरों में बारिश के आसार, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा ग्वालियर, ये है IMD का अपडेट

मध्य प्रदेश भी इस समय सर्दी की चपेट में आ रहा है, प्रदेश के अधिकांश शहरों में सुबह और शाम की सर्दी सताने लगी है, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10-11  डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुँचने लगा है,  बुधवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर का दर्ज किया गया ये पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से भी कम है जो आमतौर पर सबसे ठंडा क्षेत्र माना जाता है।

पूर्वी, उत्तर पूर्वी हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन 

भोपाल मौसम विभाग की माने तो इस समय हवाओं का रुख पूर्वी और उत्तर पूर्वी बना हुआ है जिसके कारण सिहरन बढ़ने लगी है, हवाओं के साथ नमी आने के कारण कल शुक्रवार से आंशिक बादल छाने का अनुमान है वहीँ शनिवार रविवार को भोपाल इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में बारिश की भी संभावना है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बना पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की माने तो इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में बना हुआ है जिसके कारण नमी आ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, शनिवार से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत क्षेत्र में पहुँचने की संभावना है , जिसके कारण मध्य प्रदेश के आसपास पूर्वी – पश्चिमी हवाओं का आपस में संयोजन होने की भी संभावना है, इस नई प्रणाली का असर मध्य प्रदेश में दिखाई देगा, मौसम प्रणाली की सक्रियता के चलते अरब सागर से नमी मप्र तक पहुंचेगी और बदल छाएंगे जिससे शनिवार रविवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है ।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button