देश

MP Weather Update: तूफान मिचोंग का असर, IMD ने जारी किया Yellow Alert, इन जिलों में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में तूफान मिचोंग (storm Michong) का असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में तेज हवाएं चली। हालांकि सुबह से ठंडी हवाओं के साथ बादल भी छटे हैं। आसमान में सूरज भी निकला। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के ​कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

बीते 24 घंटों का हाल

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश (MP Rain) दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान

प्रदेश के मौसम  (MP Weather)  में सबसे अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

रीवा, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। तो वहीं ग्वालियर, संभाग के जिलों में या सामान्य से काफी कम रहा है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में विशेष रूप से ये तापमान कम देखने को मिला। शेष संभागों के जिलों में ये सामान्य रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है। तो वहीं रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button